पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोर्ट्स रिपोर्टर|जमशेदपुर

स्पोर्ट्स रिपोर्टर|जमशेदपुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|जमशेदपुर

जमशेदपुरने अंतर जिला अंडर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सोमवार को खेले गए फाइनल में जमशेदपुर ने पश्चिम सिंहभूम ने को नौ विकेट से हरा दिया।

फाइनल मैच में टास पश्चिम सिंहभूम केे ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प. सिंहभूम ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। प. सिंहभूम की ओर से सलामी बल्लेबाज रश्मि गुडि़या ने 55 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन, अनामिका कुमारी ने 64 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।

जमशेदपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अश्विनी कुमारी ने 20 रन देकर एक विकेट लिए। जीत के लिए 135 रनों के पीछा करने उतरी जमशेदपुर की टीम 18.4 ओवरों में एक विकेट खोकर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज रितु कुमारी ने 69 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए और अपनी टीम की जीत अहम भूमिका निभाई। शिवानी कांडेयांग ने 41 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। प. सिंहभूम की ओर से गेंदबाजी करते हुए पूर्णिमा राय ने 27 रन देकर एक विकेट लिया। फाइनल मैच की समाप्ति के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगर परिषद की अध्यक्षा नीला नाग ने जेएससीए ट्राफी के साथ-साथ क्रमश: दस हजार एवं छः हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया। फाइनल मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए वीमेन आफ मैच का पुरस्कार जमशेदपुर की रितु कुमारी को दिया गया।अंपायरों एवं स्कोरर को संयुक्त सचिव अनूप बर्मन ने पुरस्कृत किया। प. सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से मुख्य अतिथि एवं मैच पर्यवेक्षक को कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्वागत भाषण सुप्रियो फौजदार ने दिया मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प. सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव सह जेएससीए के सहायक सचिव असीम कुमार सिंह ने किया।