पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल आज

ओपन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|जमशेदपुर

टाटास्टील का काॅर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) विभाग के तत्वावधान में चल रहे ओपन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को होगा। झारखंड के 14 स्थानों गुमला, सिमडेगा, तमाड़, बंदगांव, खूंटी, रनिया, कार्रा, कुचाई, चाईबासा, गोमारडीह, मुर्हू, मनोहरपुर, अर्की और तोरपा में एक माह लंबे हाॅकी टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में 4000 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। बालक हाॅकी टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को आर्मरी ग्राउंड, जमशेदपुर में खेला जाएगा। फाइनल मैच में 18 चयनित टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने का मिलेगी। जिसका प्रतिनिधित्व 200 खिलाड़ी कर रहे हैं। सिलवानस डुंगडुंग और मनोहर टोपनो, पूर्व हाॅकी ओलंपियन समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।