- Hindi News
- अकरम और विशाल ने हिना एलायड को तीन विकेट से जीत दिलाई
अकरम और विशाल ने हिना एलायड को तीन विकेट से जीत दिलाई
जमशेदपुर | जेएससीएबी डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को हिना एलायड ने अरबन सर्विसेज को तीन विकेट से हरा दिया। निर्मल महतो ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए अरबन सर्विसेज ने 38.1 ओवर में 145 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। अनुराग ने पांच चौके की मदद से 38 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यन प्रकाश ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। हिना एलायड ने 31.4 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। हिना एलायड की ओर से मो अकरम ने तीन चौके की मदद से 40 रन, विशाल प्रताप सिंह ने आठ चौके की मदद से 48 रनों की पारी खेली। अरबन सर्विसेज के कुंदन कुमार ने तीन विकेट लिए।
अकरम
विशाल