पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोल्हान विश्वविधालय पुरुष अंडर 19 टीम का चयन 12 को चाईबासा में

कोल्हान विश्वविधालय पुरुष अंडर-19 टीम का चयन 12 को चाईबासा में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| मार्चके दूसरे सप्ताह में राँची विश्वविधालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर विश्वविधालय (पुरुष वर्ग) क्रिकेट (चांसलर ट्राफी) में भाग लेने के लिए कोल्हान विश्वविधालय के पुरुष अंडर-19 टीम का चयन गुरुवार को चाईबासा स्थित टाउन क्लब के मैदान में होगा। इस चयन प्रक्रिया में कोल्हान विश्वविधालय के अंतर्गत महाविधालयों के नियमित छात्र हिस्सा ले सकते हैं इसके लिए विद्यार्थियों की उम्र सीमा 10 फरवरी 1996 या उसके बाद को होनी चाहिए। भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट ड्रेस एवं किट के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र के साथ 12 फरवरी को टाउन क्लब में प्रातः 9 बजे पहुंचने को कहा गया है। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के सचिव सह प्राचार्य ज्ञानचन्द जैन कामर्स काॅलेज चाईबासा के प्रो. दुर्गा प्रसाद जाट ने दी है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया से सम्बन्धित सारी जानकारी कोल्हान विश्वविधालय के महाविधालयों को दूरभाष क् माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।