- Hindi News
- छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स दे रहा 97वीं वर्षगांठ पर मेकिंग चार्ज में 50 % छूट
छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स दे रहा 97वीं वर्षगांठ पर मेकिंग चार्ज में 50 % छूट
जमशेदपुर |बिष्टुपुर डायगनलरोड स्थित छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स ने 97वीं वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की। यह ऑफर 11 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। इसमें विशेष उपहार के साथ छूट दी जाएगी। शोरूम के संचालक मनीष आडेसरा ने बताया कि 25 हजार की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लक्की ड्रॉ कूपन दिया जाएगा। ड्रॉ प्रतिदिन संध्या 7.30 बजे किया जाएगा। विजेता को हीरे की अंगूठी उपहार में दी जाएगी। इसके अलावा हीरे के गहनों पर मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत और सोने के गहनों की मेकिंग चार्ज पर 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने बताय कि शो रूम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हीरों के गहनों की एक से बढ़कर एक डिजाइन वेरायटी उपलब्ध है। हीरे के गहनों की रेंज 10 हजार रुपए से शुरू है।