पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्वी सिंहभूम की बालाएं अंडर 14 में विजेता

पूर्वी सिंहभूम की बालाएं अंडर 14 में विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| रामगढ़के रजरप्पा में 13 और 14 सितंबर को हुई झारखंड राज्य एथलेटिक प्रतियोगिता पूर्वी सिंहभूम की बालाओं ने अंडर 14 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। पूर्वी सिंहभूम ने प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदकों पर कब्जा किया। पदकजीतने वाले खिलाड़ियों के नाम :- अंडर 18 : राज बास्के 3 हजार, 15 सौ में स्वर्ण, मनोरंजन सिंह दस हजार में रजत, प्रियंका टुडू लंबी कूद में कांस्य। अंडर 20: अर्जुन टुडू पांच हजार, दस हजार में स्वर्ण, अजय कुमार मौर्य आठ सौ में स्वर्ण, 15 सौ में रजत, गंधर्व खां गोला फेंक में कांस्य, अमित बनर्जी दस हजार मी में स्वर्ण। अंडर 16 : प्रतीक 400 मी में स्वर्ण, नितिन शर्मा लंबी कूद में रजत, मो आफरीदी पांच हजार मी में स्वर्ण, पूजा कुमार एक हजार मी में कांस्य। अंडर 14 : अनुज अर्जुन सांडिल छह सौ में स्वर्ण, रिंकू सिंह 100 मी में स्वर्ण। अंडर 11 : पुष्पलता मुर्मू लंबी कूद में स्वर्ण और एक हजार में रजत।

अंडर 14 में जीत हासिल करनेवाली टीम कोच रवींद्र मुर्मू के साथ।