पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रायोजक नहीं, शंघाई नहीं जाएंगे चैंपियन केशव

प्रायोजक नहीं, शंघाई नहीं जाएंगे चैंपियन केशव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| योगचैंपियन बारीडीह स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र बी केशव राव शंघाई में 19 से 21 सितंबर तक होनेवाले चतुर्थ इंटरनेशनल योग चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मंगलवार को बातचीत करते हुए केशव ने बताया कि पिता शंघाई जाने का खर्च उठा पाने में सक्षम नहीं है। दूसरी ओर योग को प्रमोशन के लिए कोई आगे नहीं रहा है। कोई प्रायोजक नहीं मिल रहा है। इसीलिए शंघाई में भाग लेना मुश्किल ही नहीं असंभव है। केशव ने रुंधे गले से बताया कि योग में भारत की पहचान पूरी दुनिया में है उसने कहा कि वह दो बार इंटरनेशनल टूर पर हांगकांग और ताईवान जा चुका है। पहली बार हांगकांग में आर्टिस्टिक योग और योगासन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था इसके बाद 2013 में ताईवान में योगासन में पहला स्थान हासिल किया था। लयबद्ध योगा में और आर्टिस्टिक योगा में छठा स्थान हासिल किया था। केशव ने 29 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित जिला योग प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन लिटिल का खिताब जीता था।

बारीडीह हाई स्कूल की प्राचार्या संगीता हलधर साथ चोग चैंपियन बी केशव राव।