- Hindi News
- सड़क दुर्घटना में टाटा मोटर्स के दो कर्मचारी की मौत
सड़क दुर्घटना में टाटा मोटर्स के दो कर्मचारी की मौत
जमशेदपुर| राजनगरथाना अंतर्गत खैरबनी के समीप में रविवार की रात डंपर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। धक्का मारने के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोग मृतक के घरवालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर राजनगर थाना की पुलिस पहुंची। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था। बताया जाता है कि दोनों युवक पोटका के हेंसलबिल गांव के रहने वाले थे। वे चाईबासा अपने रिश्तेदार से मिल कर पोटका लौट रहे थे। मृतकों में एक का नाम उदय हांसदा है। दोनों टाटा मोटर्स में काम करते थे।