महिला ने की आत्महत्या
जमशेदपुर|सोनारी केखूंटाडीह में आग से झुलसी एंजलीना एंथोनी की शनिवार देर रात टीएमएच में मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात आग से झुलस गई थी। पुलिस ने शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया है। पुलिस के अनुसार, एंजलीना एंथोनी शादीशुदा थी। लेकिन पिछले कई वर्षों से पति से अलग मायके में रह रही थी। शुक्रवार की रात महिला ने स्वयं शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या कर ली। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।