- Hindi News
- एड्स के मरीज ने तीन मंजिला से कूद दी जान
एड्स के मरीज ने तीन मंजिला से कूद दी जान
एमजीएमअस्पताल में शुक्रवार की रात डेढ़ बजे एक मरीज ने तीन मंजिला वार्ड से कूद कर जान दे दी। मरीज की पहचान बागबेड़ा के बाबा कुटी निवासी सुबोध साहू (45 वर्ष) के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों की खोजबीन कर रही है।
दोफरवरी से अस्पताल में चल रहा था इलाज : एमजीएमअस्पताल के तीन मंजिला पर इलाज करा रहे बाबाकुटी निवासी जगन्नाथ साहू ने बताया कि सुबोध साहू को कदमा में रहने वाले दोस्त शेखर ने दो फरवरी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में सुबोध का इलाज चल रहा था। सुबोध को उल्टी-दस्त के अलावा जुकाम की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उसके रोग के प्रारंभिक लक्षण के आधार पर एचआईवी पॉजीटिव (एड्स) होने का शक जाहिर किया। जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने दो दिन पहले सुबोध को बीमारी की जानकारी दी।
^सुबोधसाहू नामक मरीज ने शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के आसपास अस्पताल के तीन मंजिला से कूदकर जान दे दी। उसे 2 फरवरी को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती लिया गया था। सुबोध एचआईवी पीडि़त था, ऐसी जानकारी मिली है। हालांकि, उसका इलाज कर रहे डॉक्टर से अभी बातचीत नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।^ डॉआरवाई चौधरी, अधीक्षक, एमजीएम अस्पताल