वेद पुरोहित के निधन पर शोक सभा
जमशेदपुर| आंध्राभक्त श्रीराम मंदिर, बिष्टुपुर में रविवार को वेद पुरोहित बाबूगल शास्त्री के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से प्रार्थना की। इसमें अध्यक्ष सीएच शंकर राव, उपाध्यक्ष पीबीआरके राव, डी भाष्कर राव, नागराज महेश, नागेश गोखले मनमद राव, पुरुषोत्तम नायडू, भाष्कर राव, शंकर लाल सहित अन्य लोग शामिल थे।