पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

जवान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बिष्टुपुरकी प्रीति कुमारी (काल्पनिक नाम) ने धुर्वा (रांची) निवासी असम राइफल्स के जवान मनोज कुमार साहू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने बिष्टुपुर थाना में मनोज कुमार साहू समेत उसके भाई सह सीआईडी के जवान सुनील कुमार साहू घरवालों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वर्ष 2006 में रांची में क्रिकेट खेलने के दौरान मनोज कुमार साहू से परिचय हुआ। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। मनोज ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। उसने चार बार गर्भपात कराया। नौकरी लगने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके घरवाले मनोज की दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। जब उसने शादी के लिए उन पर दबाव बनाया, तो उनलोगों ने मारपीट भी की। मनोज ने उसे पुरी, शिरडी समेत कई जगह घुमाया -फिराया और यौन शोषण किया। पीड़िता के अनुसार मनोज ने उनके सारे गहने और लाख रुपए भी ले लिया है। जब वह बेरोजगार था, तो वह उसे अक्सर रुपए भेजा करती थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने लिखित शिकायत की है।