पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन

छह घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | आनंदमार्गप्रचारक संघ की ओर से एक दिवसीय 6 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन होम्योपैथी चिकित्सा केन्द्र मांझी टोला रैन बसेरा, आदित्यपुर में किया गया। मौके पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगभग 200 नारायणों के बीच भोजन पैकेट वितरित किया गया। इस अवसर पर लाल बिहार आनंद ने कहा कि मनुष्यों में जितने दोष हैं, उसमें घमंड सबसे बड़ा है। दूसरे की निंदा करना भी दोष है। मनुष्य की सबसे बड़ी सम्पदा उसकी बौद्धिकता है। कार्यक्रम में पीएन राय, सुनील सिंह, सुनील आनंद, रामबली सिंह, राम प्रताप, योगेश, अरुण वर्मा, सीताराम मिस्त्री और अन्य लोगों ने भाग लिया।