शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर
जमशेदपुर | छत्रपतिशिवजी वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को जुबिली पार्क लेजर शो गार्डेन में आयोजित किया गया। इसमें समाज में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। समारोह को सफल बनाने में त्रिफुल राय, आरएसपी सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, सुबोध प्रसाद सिंह, गोवर्धन मेहता, अवधेश कुमार सिंह, रामाकांत मेहता, अरुण मेहता आदि ने योगदान दिया।