पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंद्रवंशी परिषद ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

चंद्रवंशी परिषद ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भारतीयचंद्रवंशी परिषद, जमशेदपुर महासभा का वार्षिकोत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को बर्मामाइंस स्थित देवस्थान में आयोजित किया गया। महिला सशक्तीकरण पर आधारित कार्यक्रम में समाज की 1200 महिलाओं और 300 पुरुष शामिल हुए। अखिल भारतीय चंद्रवंशी परिषद के उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह और पटना से पहुंचे हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ माहीपाल सिंह ने समाज के उत्थान पर बल दिया। इस दौरान सभी ने वेलेंटाइन डे एक-दूसरे को गले मिलकर मनाया। भाजपा नेत्री शीला सिंह ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता नवल किशोर सिंह और संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया। मौके पर रामचंद्र राम, रामेश्वर प्रसाद, रणवीर सिंह राणा, सीताराम सिंह, बाबू लाल, राजेंद्र प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, ललन प्रसाद, केडी सिंह आदि मौजूद थे।