- Hindi News
- डिमना लेक के किनारे मना सीपी समिति का मिलन समारोह
डिमना लेक के किनारे मना सीपी समिति का मिलन समारोह
जमशेदपुर | सीपीसमिति का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन रविवार को डिमना लेक के किनारे किया गया। समारोह में समिति द्वारा संचालित मिडिल स्कूल राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं सदस्य शामिल हुए। इसमें विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने आगामी योजनाएं बताईं। समारोह को महासचिव परमानंद कौशल, सचिव दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वनभोज में गोवर्धन दास, देवनारायण साहू, सुरेंद्र लाल, काजल रानी घोष, अजय कुमार, तिलक सरहू, महावीर साहू, ललित चौधरी, उत्तम कुमार चौधरी, चांद सिंह आदि शामिल थे।