पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्याम बिहारी अध्यक्ष अशोक बने संगठन मंत्री

श्याम बिहारी अध्यक्ष अशोक बने संगठन मंत्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंडदशनामी गोस्वामी (योगी) समाज का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना लेक के किनारे आयोजित किया गया। समारोह में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया। लोगों ने सामाजिक कुरीतियों कुप्रथा के खिलाफ समाज में जागरूकता चलाने का संकल्प लिया। समारोह में महिलाओं बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष श्याम बिहारी गिरि, उपाध्यक्ष कन्हैया गिरि डॉ सतीश गोस्वामी, संगठन मंत्री अशोक गिरि, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरि, महासचिव संजय पुरी, सचिव अयोध्या गिरि, हीरालाल गिरि, सुधाकर गिरि, जनार्दन गिरि, अोम प्रकाश और संगठन सचिव विजय शंकर गिरि बनाए गए हैं।