- Hindi News
- सीतारामडेरा में आज से सजेगा महान कीर्तन दरबार
सीतारामडेरा में आज से सजेगा महान कीर्तन दरबार
जमशेदपुर | बाबादीप सिंह के शहीदी दिहाड़े (शहीदी दिवस) को समर्पित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार 9 10 फरवरी को सजेगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले गुरुद्वारा के समीप सामुदायिक भवन के मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनीय ढाडी जत्थे संगत को अमृतमयी गुरवाणी और उसके उपदेशों से संगत को निहाल करेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद शोभा यात्रा गुरुद्वारा से सजे हुए पंडाल तक निकलेगी। इसके बाद कीर्तन दरबार का आगाज होगा। दोनों दिन दोपहर में संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर बंटेगा। 10 फरवरी को अकाली दल गुरुद्वारा परिसर में दोपहर दो बजे अमृत संचार किया जाएगा। दोनों दिन के दीवान में पंजाब के तरन-तारन से मंगवाई गई सिख इतिहास की प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी।