भवन बनाने में देंगे सहयोग : सरयू
जमशेदपुर | भारतीयदांगी संघ ने रविवार को जुबिली पार्क में वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने कहा कि समाज के लोग पहल करें, वे समाज के लिए भवन बनाने में आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे। समाज के विकास के लिए यथासंभव सहयोग देंगे। वनभोज में महिलाओं बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर राजकुमार सिंह, पीएन सिंह, अजयकांत दांगी, महावीर सिंह, रेणु सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार, प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।