पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुरके गैर कं

जमशेदपुरके गैर कं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखों की मशीन हो गई बेकार

सफाईव्यवस्था के नाम पर अक्षेस लाखों रुपए खर्च कर सीवरेज मशीन की खरीदारी करता है। मगर अब तक इसका उपयोग नहीं हुआ है। यह कार्यालय परिसर में सड़ रहा है। वहीं, एक माह से मात्र एक चक्का के कारण ट्रैक्टर का इस्तेमाल कचरा उठाव के लिए नहीं हो रहा है।


जमशेदपुरके गैर कंपनी क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी जमशेदपुर अक्षेस की है। मगर, विडंबना यह है कि विभाग के पास कचरा उठाव के लिए पर्याप्त वाहन नहीं हैं। एक माह से ट्रैक्टर खराब पड़ा है। लिहाजा, इलाके में सफाई कार्य बाधित है। गैर कंपनी क्षेत्र में गंदगी का अंबार है। जगह-जगह कचरे का टीला बन गया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था के लिहाज से जमशेदपुर अक्षेस ने गैर कंपनी क्षेत्रों को सात जोन में बांटा है। ताकि काम करने में कर्मचारियों को आसानी हो। अव्यवस्था का आलम है कि सप्ताह में एक दिन बारी-बारी से इलाकों में सफाई अभियान चलाया जाता है। जिम्मेदार संसाधन की कमी का रोना रो रहे हैं। वर्तमान में विभाग के पास तीन ट्रैक्टर, दो लॉरी और एक जेसीबी मशीन की व्यवस्था है। जबकि, एक ट्रैक्टर, चार छोटे वाहन और एक सीवरेज मशीन खराब पड़ी है। अक्षेस के अधिकारी गाड़ियों की मरम्मत को लेकर उदासीन रवैया अपना रहे हैं।

महज टायर के अभाव में जेएनएसी कार्यालय में बेकार पड़ा ट्रैक्टर।

वाहन कबाड़ राेजाना नहीं होती है साफ-सफाई