- Hindi News
- सौरभ आज करेंगे विश्व कप पर बनी खास स्टाम्प सीरीज का लोकार्पण
सौरभ आज करेंगे विश्व कप पर बनी खास स्टाम्प सीरीज का लोकार्पण
जमशेदपुर | विश्वकप क्रिकेट 2015 के लिए डाक विभाग ने एक खास डाक टिकट जारी की है। इसका लोकार्पण क्रिकेटर सौरभ तिवारी गुरुवार को रांची में करेंगे। कार्यक्रम डोरंडा स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में अपराह्न साढ़े तीन बजे शुरू होगा। स्टाम्प स्मारिका का भी विमोचन होगा। यह जानकारी पीएमजी (पोस्टमास्टर जेनरल) अनिल कुमार ने दी।
गोलाकारहै खास टिकट : आमतौर पर स्टांप का शेप चौका होता है, लेकिन यह खास टिकट गोलाकार होगी। विश्व कप को यादगार बनाने के लिए न्यूजीलैंड पोस्ट ने 14 टिकटों की एक स्मारिका शीट जारी की है। टिकटों पर विश्व कप का लोगो एवं भाग लेने वाले देशों के राष्ट्र ध्वज को दर्शाया गया है। स्मारिका शीट पर 1983 और 2011 के विश्व कप विजेता भारत का नाम भी अंकित है। स्मारिका शीट फिलाटैलिक ब्यूरो के अलावा सभी प्रधान डाकघरों में मिलेगी।