पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को सजाने संवारने का काम शुरू

शहर को सजाने-संवारने का काम शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरवर्ष 3 मार्च को मनाए जाने वाले संस्थापक दिवस की तैयारी में शहर जुट गया है। शहर को सजाने और संवारने का काम शुरू हो चुका है। शहर की प्रमुख सात सड़कों के चौड़ीकरण के साथ उन्हें चमकाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। हर हाल में सड़क चौड़ीकरण का काम 28 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। गोपाल मैदान चौराहा से लेकर सर्किट हाउस चौराहा तक की सड़क को वन वे बनाया जा रहा है। इस रास्ते में पड़ने वाले सभी गोलचक्कर में भी बदलाव किया जा रहा है। गोलंबर को और बड़ा किया जा रहा है। रास्ते भर बीच में डिवाइडर भी बनाया जा रहा है। सड़कों के किनारे के फुटपाथ को रंगा जा रहा है।

रतनटाटा साइरस मिस्त्री होंगे शामिल, नरेंद्र मोदी को भी न्योता

तीनमार्च को संस्थापक दिवस समारोह में टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और चेयरमैन इमीरेट्स रतन एन. टाटा शामिल होंगे। इसके अलावा समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया है।

जमशेदजी नौसरवानजी टाटा देश के महान उद्योगपति और विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक घराना टाटा समूह के संस्थापक थे। उनका जन्म 3 मार्च 1839 को गुजरात के एक छोटे से कस्बे नवसेरी में हुआ था। उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी।

विद्य‌ुत सज्जा के लिए जुबिली पार्क में हुई बेरिकेडिंग

हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी जुबिली पार्क को सजाने का काम शुरू कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में मजदूर काम पर लगा दिये गये हैं। विद्युत सज्जा से दर्शकों को दूर रखने के लिए लोहे के पाइप से बेरिकेडिंग की जा रही है। विद्युत सज्जा के दौरान आपूर्ति ठीक रखने के लिए मोटे-मोटे केबल बिछाये जा रहे हैं। पिछली बार एलईडी लाइट से जुबली पार्क की विद्युतीय साज- सज्जा की गई थी। इस बार अभी एलईडी लाइट का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि विद्युत सज्जा में महती भूमिका निभाने वाली कंपनी जुस्को भी अपनी तैयारी में जुटी है। कैसी विद्युतीय साज-सज्जा होगी, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक-दो दिन में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

संस्थापक दिवस के लिए जुबिली पार्क में की गई घेरांबदी।