- Hindi News
- केजीएमएच : 14 को सीएम करेंगे सीटी स्कैन एमआरआई सेवा की शुरुआत
केजीएमएच : 14 को सीएम करेंगे सीटी स्कैन एमआरआई सेवा की शुरुआत
जमशेदपुर | मेडिकाकी ओर से संचालित कांतिलाल गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (केजीएमएच) में 14 फरवरी से सीटी स्कैन एमआरआई की सुविधा उपलब्ध होगी। मेडिका के पीआरओ आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि 14 फरवरी को नई सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। मौके पर मेडिका के चेयरमैन डॉ आलोक राय टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सुनील भास्करन भी उपस्थित रहेंगे। मालूम हो कि 14 फरवरी 2014 को ही मेडिका की ओर से अस्पताल के संचालन की जिम्मेवारी ली गई थी। उस समय से अस्पताल की सेवा में लगातार विस्तार हो रहा है।