- Hindi News
- इलाज के दौरान बच्चों की मौत मामले में हुई पूछताछ
इलाज के दौरान बच्चों की मौत मामले में हुई पूछताछ
स्वास्थ्यविभाग की टीम ने बुधवार को जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने एएनएम, कर्मचारी, ममता वाहन के ड्राइवर प्रभारी डॉक्टर से भी पूछताछ की। टीम में स्वास्थ्य विभाग की सहायक निदेशक डॉ दीपाली डे राज्य आरसीएच पदाधिकारी डॉ अजीत शामिल थे। मालूम हो कि वर्ष 2013 में केंद्र में इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई थी।
विभाग की ओर से मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। इस मामले की जांच के लिए पहले भी टीम चुकी है। डॉ दीपाली डे ने कहा कि जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो भी रिपोर्ट है उसे विभाग को सौंप दिया जाएगा।
जुगसलाई पीएचसी में पूछताछ करते स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के सदस्य।