- Hindi News
- 18 बालू घाट की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू, नीलामी आज से
18 बालू घाट की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू, नीलामी आज से
जिलेके बाकी बचे 18 बालू घाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिले में कुल 39 बालू घाट हैं। इनमें से 21 घाटों की बंदोबस्ती पहले ही कर दी गई थी। बाकी बचे घाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया अब शुरू की गई है। जिन घाटों की नीलामी की जा रही है, उनमें एक पोटका के गुडरा नदी स्थित एक बालू घाट है, जबकि शेष सुवर्णरेखा नदी पर स्थित हैं। इन घाटों की नीलामी क्रमश: 12 फरवरी,16 फरवरी 19 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय सभागार में की जाएगी। जिन घाटों की नीलामी की जानी है उनमें पोटका प्रखंड का एक घाट, घाटशिला, धालभूमगढ़ गुड़ाबांधा में दो - दो, मुसाबनी चाकुलिया अंचल में तीन-तीन तथा बहरागोड़ा अंचल में छह घाट हैं। तय तिथि को अगर घाटों की बंदोबस्ती नहीं होगी, तो बाद भी किसी भी कार्यदिवस पर सहायक खनन पदाधिकारी के कार्यालय में बालू घाट की बंदोबस्ती की जाएगी।