पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजभाषाहिंदी में

राजभाषाहिंदी में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजय कुमार सिंह - राजभाषाहिंदी या मातृभाषा हमारी अनुभूति को स्पर्श करती है। वे अपने कार्यालय में सभी तरह का पत्राचार हिंदी में करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए श्रम करना पड़ता है।

पुरुषोत्तमकुमार - हिंदुस्तानपेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, जमशेदपुर राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। साथ ही साथ राजभाषा हिंदी को जमशेदपुर के सभी केंद्रीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों सभी बैंकों तक पहुंचाने में नगर राजभाषा के तत्वावधान में अनेक गतिविधियों का संचालन करता रहा है।

बीसी
राजभाषाहिंदी में काम करना आसान है। जरूरत है ह्रदय से इसे आत्मसात करने की। सभी विभाग के अधिकारियों को बेहिचक हिंदी का उपयोग करना चाहिए। यह बातें बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने कहीं। मौका था नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, जमशेदपुर की ओर से हिंदी कार्यशाला सह संगोष्ठी समारोह का। साकची स्थित जेके रेजीडेंसी में आयोजित समारोह में श्री मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। हिंदी भाषा के विकास को लेकर किए जा रहे कार्य के लिए उन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की प्रशंसा की। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जमशेदपुर ‘नराकस’ की आेर से वर्षभर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। भारत सरकार ने नराकस को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया है। मुंबई से आए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के राजभाषा प्रमुख रामविचार यादव ने मोटिवेशन पर व्याख्यान दिया। उन्होंंने कहा कि सफलता पाना हर व्यक्ति की नियति है, लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि हम इसके लिए संकल्प लें। कॉरपोरेशन के पूर्वी अंचल, कोलकाता से आए रिजवान पाशा ने तिमाही रिपोर्ट को ऑनलाइन भरने यूनिकोड की ट्रेनिंग दी। साथ ही, बगैर हिंदी जाने सहजता से काम करने की तकनीक की जानकारी दी। इस कार्यशाला में भारत-सरकार के सभी केन्द्रीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं सभी बैंकों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शामिल होने वाले अतिथि

इनके बोल

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जमशेदपुर के तत्वाधान में हिंदी पर कार्यशाला सह संगोष्ठी का आयोजन

आसान है हिंदी, बस दिल से काम करने की जरूरत : मिश्रा

हिंदी दिवस पर शहर के एक होटल में व्याख्यान देते अतिथि।