- Hindi News
- कल बैंकों के समक्ष प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
कल बैंकों के समक्ष प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
वेतनसमझौता की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के बैनर तले बैंक कर्मचारी 13 फरवरी को बैंकों की शाखाओं के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में झारखंड प्रदेश बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के उप महासचिव हीरा अरकने ने बताया कि आईबीए (इंडियन बैंक एसोसिएशन) एवं सरकार के अड़ियल रवैए के कारण बैंकों में दो से 5 दिसंबर 2014 तक जोन वाइज हड़ताल की गई थी। इसके बाद 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी हो गई थी, जिसे सेंट्रल लेबर कमिश्नर के हस्तक्षेप एवं इंडियन बैंक एसोसिएशन के आश्वासन के पश्चात स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद आईबीए और यूएफबीयू के बीच तीन दौर की वार्ता हुई अंतिम वार्ता 3 फरवरी को हुई थी, जिसमें आईबीए ने 12.5% से बढ़ाकर 13% वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा। लेकिन, यूएफबीयू ने इसे खारिज कर दिया।
प्रदर्शनमें ये होंगे शामिल
बैंकऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, देना बैंक, सिंडिकेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इलाहाबाद बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, कैनरा बैंक, फेडरल बैंक, इंडियन बैंक, निजी क्षेत्र के आईएनजी वैश्य बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी एवं अधिकारी।