झाविमो ने मनाया काला दिवस
जमशेदपुर| झाविमोविधायकों की खरीद- फरोख्त के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काला दिवस मनाया। महानगर झाविमो कमेटी ने साकची गोलचक्कर पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर पीएम नरेंद्र मोदी सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया। मौके पर महानगर अध्यक्ष फिरोज खान, बबुआ सिंह, अजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।