- Hindi News
- अभियान से पार्टी को मिलेगी मजबूती : अरुण
अभियान से पार्टी को मिलेगी मजबूती : अरुण
सदस्यताअभियान को गति देने के लिए बुधवार को भाजपा मुख्यालय में समीक्षा बैठक की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह, अनंत ओझा आदि मौजूद थे। अरुण सिंह ने कहा कि देश भर में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान के उत्साहवर्द्धक नतीजे सामने रहे हैं। इससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। रघुवर दास ने कहा कि इस अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सांसद, मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों की भी सहभागिता होनी चाहिए। वे खुद 27 फरवरी को जमशेदपुर के एक बूथ पर मौजूद होकर सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। अर्जुन मुंडा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता का काफी महत्व है। इससे कोई भी व्यक्ति पार्टी के समर्थक के रूप में निरंतर काम करता रहता है। बैठक शुरू होने से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सीमा शर्मा, विधायक विरंची नारायण, डॉ. नीरा यादव, मेनका सरदार, निर्भय शाहाबादी, बिमला प्रधान सहित की जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रभारी उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान की समीक्षा करते संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, अर्जुन मुंडा अन्य।