पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छगनलाल दयालजी के लक्की ड्रॉ में अनिल कुमार बने विजेता

छगनलाल दयालजी के लक्की ड्रॉ में अनिल कुमार बने विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|बिष्टुपुर डायगनलरोड स्थित छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स के 97वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राहकों के बीच बुधवार को लक्की ड्रॉ कूपन निकाला गया। इसमें मानगो डिमना रोड निवासी अनिल कुमार विजेता बने हैं। उनकी कूपन संख्या 5534 है। शोरूम के संचालक मनीष आडेसरा ने बताया कि यहां विशेष ऑफर लक्की ड्रॉ की घोषणा की गई थी। इस ऑफर के तहत 25000 रुपए की खरीदारी पर लक्की कूपन दिया गया था। विजेता को 10 हजार रुपए के हीरे की अंगूठी दी जाएगी। यह ऑफर 18 फरवरी तक चलेगा, जिसका ड्रॉ प्रतिदिन संध्या 7.30 बजे किया जाएगा। इसके अलावा हीरे के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत और सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शोरूम में अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हीरों के गहनों की एक से बढ़कर एक डिजाइन वेराइटी उपलब्ध है। हीरे के गहनों का रेंज दस हजार रुपए से शुरू है।