पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साकची में कैनन कैमरा का खुला शोरूम

साकची में कैनन कैमरा का खुला शोरूम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|साकची स्थितसुपर सेंटर में बुधवार को कैनन कैमरा शोरूम का उद्घाटन कैनन ग्रुप इंडिया के वरीय निदेशक एंड्री कोह ने किया। इस मौकेे पर उन्होंने बताया कि कैनन कैमरा के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है। कंपनी लगातार एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक तकनीक से बने कैमरे को बाजार में ला रही है। यह शहर का दूसरा शो रूम है। यहां सभी रेंज के कैमरे के साथ उसके संचालन की विधि की जानकारी दी जाएगी। शोरूम में छह हजार से पांच लाख रुपए तक का कैमरा और सात लाख का लेंस उपलब्ध है। ग्राहकों की सुविधा के लिए क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा है। कैनन का सर्विस सेंटर कोलकाता में है। उन्होंने कहा कि कैनन अपनी पिक्चर क्वालिटी और सर्विस के लिए विश्व प्रसिद्ध ब्रांड है।