पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामदा केंद्र में क्रिकेट का ट्रेनिंग सेंटर शुरू

नामदा केंद्र में क्रिकेट का ट्रेनिंग सेंटर शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|नामदा कम्युनिटीसेंटर में बुधवार से क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर में कोचिंग कार्यक्रम शुरू हुआ। शिविर के उदघाटन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि झारखंड क्रिकेट टीम के कोच चयनकर्ता काजल दास ने कहा कि यहां पर प्रतिभाएं बहुत हैं, लेकिन उन्हें सही सरीके से मांजने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर के वरुण एरोन, आतिशी बल्लेबाज सौरभ तिवारी, इशांक जग्गी, शाहबाज नदीम जैसे खिलाड़ी छोटे शहरों से निकलकर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन कर रहे हैं। क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच अशोक मिश्रा है। अशोक मिश्रा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी,वरुण एरोन, सौरभ तिवारी, इशांक जग्गी जैसे क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। यहां नामांकन शुल्क पांच सौ रुपए तथा मासिक शुल्क दो सौ रु. रखा गया है। गरीब प्रतिभावान खिलाडिय़ों को यहां मुफ्त प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। अर्बन सर्विसेज ने आरएस पांडेय एरिया मैनेजर नवकांत झा ने क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर के विकास में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीके सिन्हा संजय सिंह भी मौजूद थे।