रानीकुदर में भाजपा का सदस्यता अभियान
जमशेदपुर| भाजपाकी ओर से महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को रानीकुदर में घर- घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। मोबाइल नंबर 18002662020 पर मिस कॉल कर एक महिला को सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष ने लोगों को जानकारी दी कि सदस्यता अभियान एक फरवरी से शुरू हुआ है, जो दो महीने तक चलेगा। अभियान में रामसिंह मुंडा, बारी मुर्मू, सतीश सिंह, राजपति देवी, रतन महतो, राजेश सिंह, पारसनाथ दुबे आदि शामिल हुए।