पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धुर्वा निवासी असम राइफल्स के जवान पर प्राथमिकी, युवती को मिली धमकी

धुर्वा निवासी असम राइफल्स के जवान पर प्राथमिकी, युवती को मिली धमकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| शादीका झांसा देकर बिष्टुपुर की युवती से यौन शोषण के मामले में धुर्वा (रांची) निवासी असम राइफल्स के जवान मनोज कुमार साह समेत उसके घरवालों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवती को कुछ लोगों ने मंगलवार को केस उठाने की धमकी दी है। पीड़िता के अनुसार मंगलवार की देर रात चार- पांच लोग उसके घर पहुंचे और केस उठाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मुझे न्याय चाहिए।

शादीकी तैयारी में जुटा है आरोपी

पीड़िताके अनुसार, मनोज कुमार साह की शादी की तैयारी चल रही है। 15 फरवरी को तिलकोत्सव है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि बिष्टुपुर की युवती ने बिष्टुपुर थाना में रांची धुर्वा निवासी सह असम राइफल्स के जवान मनोज कुमार साह, उनके भाई सह सिपाही सुनील कुमार साह, मां गीतकी देवी, भाभी अनिता साह समेत घरवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के अनुसार पिछले नौ वर्षों उसका मनोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान मनोज ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया और चार बार गर्भपात कराया। उसके गहने रुपए भी अपने पास रख लिया।