- Hindi News
- भारत में नई राजनीति का उदय : पूर्व मंत्री
भारत में नई राजनीति का उदय : पूर्व मंत्री
जमशेदपुर| दिल्लीकी जनता ने भारत में नई राजनीति का उदय कराया है। झारखंड में आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक विचारधारा की जरूरत है। आप की राजनीतिक सोच के तहत आम और खास में कोई फर्क नहीं है। वे निकट भविष्य में दिल्ली जाएंगे, तो अरविंद केजरीवाल से जरूर मिलेंगे। यह बातें पूर्व मंत्री राजा पीटर ने मंगलवार को जमशेदपुर परिसदन में दैनिक भास्कर से कहीं। उन्होंने आप में शामिल होने की संभावना पर कहा, नो कमेंट्स। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो ने अकेले चुनाव लड़ा था और दिल्ली में आप ने।