- Hindi News
- टेल्को : शौचालय में गंदगी, कर्मी की पिटाई
टेल्को : शौचालय में गंदगी, कर्मी की पिटाई
जमशेदपुर| टेल्कोखड़ंगाझार के सुलभ शौचालय में गंदगी होने पर लोगों ने शौचालय के कर्मचारी की पिटाई कर दी यही नहीं, उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसे बाहर निकाला गया। हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह के अनुसार, शौचालय में गंदगी का अंबार लगा है। कर्मचारी द्वारा लोगों से सफाई के नाम पर राशि ली जाती है, लेकिन सफाई नहीं कराई जाती। महिला शौचालय में भी काफी गंदगी है। इस दौरान करीब आधा घंटा तक हंगामा हुआ।