- Hindi News
- गोलमुरी चर्च में मसीहियों की विशेष प्रार्थना आज
गोलमुरी चर्च में मसीहियों की विशेष प्रार्थना आज
जमशेदपुर | दिल्लीमें गत दिनों सेंट एलफोन्सा चर्च में हुए बम ब्लास्ट और घटना के बाद मसीहियों द्वारा निकाले गए विरोध मार्च निकालने वालों पर हमले के विरोध में बुधवार को मसीही समाज विशेष प्रार्थना करेगा। गोलमुरी संत जोसेफ चर्च में शाम पांच से 6.30 बजे तक प्रार्थना होगी। प्रार्थना सभा में जमशेदपुर डायसिस के बिशप फेलिक्ट टोप्पो, पल्ली पुरोहित कामिल हेम्ब्रम, विकर जेनरल फादर डेविड, फादर लियो डिसूजा समेत तमाम कलीसिया के पास्टर समाज के लोग एक मंच से क्रिश्चियन ऑफ जमशेदपुर के बैनर तले जुटेंगे। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी रौनक दास ने दी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 12 फरवरी को मसीही समाज के लोग रोष मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में कलीसिया के साथ समाज की सुरक्षा की गुहार लगाई जाएगी।