- Hindi News
- स्कूल में विद्यार्थियों को किताब पढ़ने की अादत डालने की सलाह
स्कूल में विद्यार्थियों को किताब पढ़ने की अादत डालने की सलाह
जमशेदपुर | माध्यमिकशिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा पीपुल्स अकादमी हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेला का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन काफी संख्या में विद्यार्थी मेले में पहुंचे और पुस्तकों का अवलोकन किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें किताबों के महत्व के बारे में बताया और अधिक से अधिक किताब पढ़ने की आदत डालने की सलाह दी। पुस्तक मेला को सफल बनाने में पीपुल्स एकेडमी स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रदीप पांडेय और अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुस्तक मेला में किताबें देखतीं स्कूली छात्राएं।