कॉन्फ्रेंस में केपीएस को पांचवां स्थान
जमशेदपुर | लखनऊके सिटी मोंटेसरी स्कूल में आयोजित सातवें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर पर प्राइमरी एंड प्राइमरी प्रिंसिपल फॉर पेपर प्रेजेंटेशन में केपीएस ग्रुप की टीम को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। 31 जनवरी से 3 फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में ग्रुप की ओर से केपीएस बर्मामाइंस की प्रिंसिपल श्रीकला करुणाकरण और एनएमएल केपीएस की वाइस प्रिंसिपल गुरमीत कौर शामिल हुईं। इस दौरान उनके द्वारा यूनिवर्सल वैल्यू पर दिए पेपर प्रेजेंटेशन को खूब सराहा गया और जजों ने उन्हें पांचवां विनर घोषित किया। प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
इनप्रमुख विषयों पर स्कूलों ने दिया प्रेजेंटेशन : यूनिवर्सलवैल्यू, ग्लोबल अंडरस्टैंडिंग, एक्सीलेंस इन ऑल थिंग्स सर्विस टू ह्यूमेनिटी।