प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी रचनात्मकता
जमशेदपुर | एआईडब्ल्यूसीएकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को वार्षिक साइंस-आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एआईडब्ल्यूसी की प्रेसिडेंट श्रीमंती सेन उपस्थित थीं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों की रचनात्मकता को बाहर लाने का अवसर मिला है। मौके पर संस्था की सेक्रेटरी केपी भथेना, ट्रेजरर मिताली चोपड़ा स्कूल की को-ऑर्डिनेटर अलोका नंद बख्शी उपस्थित थीं। प्रदर्शनी स्कूल की प्रिंसिपल जसबीर कौर गिल की देखरेख में आयोजित की गई थी।