शिक्षकों की हड़ताल स्थगित
जमशेदपुर | झारखंडराज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की चाईबासा इकाई द्वारा प्रोन्नति की मांग को लेकर 9 से 17 फरवरी तक घोषित प्रखंडवार क्रमिक भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। संघ के जिला प्रधान सचिव उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि भूख हड़ताल कार्यक्रम को राज्य इकाई के निर्देश पर स्थगित किया गया है। राज्य इकाई द्वारा उन्हें कहा गया है कि डीएसई को कुछ समय तक काम करने भी देना चाहिए।