पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सएलआरआई बना विजेता

एक्सएलआरआई बना विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवियरलेबर रिलेशन्स इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर के जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी) की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट एक्सलेरेट-15 का समापन रविवार को हो गया। एक्सलेरेट में सर्वाधिक प्रतियोगिताएं जीत मेजबान एक्सएलआरआई की टीम ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। रनर अप का खिताब ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जीएलआईएम) चेन्नई को मिला। संस्थान के फादर जेम्स संथनम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

फादर जेम्स ने कहा कि यह फेस्ट छात्रों की एकरसता को तोड़ती है और उनमें नई ऊर्जा का संचार करती है। स्वागत भाषण जीएमपी के छात्र कवित शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से जीएमपी की ओर से एक्सलेरेट का आयोजन हो रहा है। देश में यह ऐसा पहला इवेंट है, जो एक वर्षीय प्रबंधन के छात्रों के लिए आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि अगले साल से इस आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रबंधन के छात्रों को शिरकत करने का मौका मिल सके।

अंतिमदिन प्रबंधन के छात्रों में खेल स्पर्द्धाओं की रही धूम

एक्सेलरेटरके अंतिम दिन प्रबंधन के छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में भाग लिया। क्रिकेट के फाइनल मैच में मेजबान एक्सएलआरआई की टीम विजेता बनी। क्रिकेट के साथ ही फुटसल (फुटबॉल का छोटा रूप) भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें मेजबान एक्सएलआरआई ने ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चेन्नई पर जीत हासिल की। बॉस्केट बॉल में भी एक्सएलआरआई की टीम विजेता बनी।

एक्सलेरेट-15 की विजेता मेजबान एक्सएलआरआई की टीम के सदस्य ट्रॉफी के साथ (ऊपर), उपविजेता ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चेन्नई की टीम (बीच में) और नीचे फुटबॉल खेलते बिजनेस स्कूल के छात्र।

क्रिकेट : 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2. जीएलआईएम चेन्नई

वॉलीबॉल: 1.जीएलआईएमचेन्नई 2.एसपी जैन मुंबई

फुटसल: 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई

बॉस्केटबॉल : 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई

टेनिस: 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई

एथलेटिक्स: 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई

बैडमिंटन: 1.एसपीजैन मुंबई 2.जीएलआईएम चेन्नई

टेबलटेनिस : 1.जीएलआईएमचेन्नई 2.आईआईएम कोलकाता

कैरम: 1.आईआईएमकोलकाता 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर

शतरंज: 1.जीएलआईएमचेन्नई 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर

पूल: 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.आईआईएम कोलकाता

कल्चरलइवेंट्स

स्किट : 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.एसपी जैन मुंबई

सिंगिंग: 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.जीएल आईएम चेन्नई

फैशनशो : 1.जीएलआईएमचेन्नई 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर

समूहनृत्य : 1.जीएलआईएमचेन्नई 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर

एकलनृत्य : 1.एक्सएलआरआईजमशेदपुर 2.एक्सएलआरआई