पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के कारण निवारण पुस्तक का हुआ विमोचन

दुष्कर्म के कारण निवारण पुस्तक का हुआ विमोचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलात्कार,कारण निवारण पुस्तक सरल भाषा में लिखी गई है। पुस्तक के लेखक सुशील कुमार बागे ने दिल्ली घटना से बेचैन होकर अपने भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकाल कर यह पुस्तक लिखी है, जो सराहनीय साहसी कदम है। चैंबर भवन में रविवार को आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि सुरेश सोंथालिया ने यह बातें कहीं।

विशिष्ट अतिथि सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल के प्रिंसिपल फादर डेविड विनसेंट ने कहा कि यह पुस्तक खासतौर से महिलाओं के लिए लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की जानकारी सभी लोगों को अपने बच्चों को देनी चाहिए, ताकि वे इसके परिणाम इससे होने वाली परेशानी से अवगत हो सकें।

पुस्तक के लेखक सुशील कुमार बागे (बैंक कैशियर, फेडरल बैंक) ने कहा कि दिल्ली की घटना ने उनके जीवन को झकझोर कर रख दिया। इससे प्रेरित होकर ही उन्होंने यह पुस्तक लिखी। मौके पर फेडरल बैंक के चीफ मैनेजर सीवी थंबी और मित्तल अग्रवाल ने भी समारोह को संबोधित किया। मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

चैंबर भवन में पुस्तक का विमोचन करते सुरेश सोंथालिया अन्य।