पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणित के परीक्षा पैटर्न में बदलाव

गणित के परीक्षा पैटर्न में बदलाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीयमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली ने इस साल बारहवीं की गणित के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अगर आप बारहवीं गणित की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो नए पैटर्न से अवगत होना जरूरी है। गणित के प्रश्न पत्र में इस साल एक-एक अंक के केवल 6 सवाल पूछे जाएंगे। यही नहीं 4-4 अंक के 13 सवाल और 6-6 अंक के सात सवाल पूछे जाएंगे। 6 अंक के सवाल लीनियर प्रोग्रामिंग, एरिया, मैट्रिक्स, मिनिमम-मैक्सिमम, थ्री डायमेंशन, बेयर्स थियरम और फंक्शन से पूछे जाएंगे।

परेशान होने की जरूरत नहीं : पांडेय

वैलीव्यू स्कूल के गणित के पीजीटी शिक्षक जीतेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि बोर्ड इस साल से गणित के प्रश्न पत्र में बदलाव कर दिया है। इस बारे में परीक्षार्थियों को ठीक से जानकारी भी नहीं है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षा में सवाल वहीं आएंगे, जिसे उन्होंने साल भर पढ़ा है। बकौल पांडेय, परीक्षार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ आरएस अग्रवाल के सोल्वड एग्जाम्पल का अभ्यास करना चाहिए। गणित ही एकमात्र विषय है, जिसमें परीक्षार्थी थोड़ी सावधानी बरतकर 100 में 100 अंक ला सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि अंतिम समय में वे लिखकर प्रैक्टिस करें और रटने की बजाय विषय को समझने की कोशिश करें।

ये है बदलाव

कितनेअंक सवाल

एकअंक 6

चार अंक 13

छह अंक 7