पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालाजी भगवान का हुआ सहस्त्र कलशाभिषेकम

बालाजी भगवान का हुआ सहस्त्र कलशाभिषेकम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसानगरविजया गार्डेन स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा सह कल्याण महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को भगवान का सहस्त्र कलशाभिषेकम हुआ। इसके बाद दिन भर धार्मिक अनुष्ठान हैदराबाद, चेन्नई, विजयनगरम, बिशाखापत्तनम से पहुंचे पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। शाम को श्री देवी भूदेवी सारिता और श्री वेंकटेश्वर स्वामी का विवाह कराया गया।

सोमवार को महोत्सव के समापन के मौके पर वेद का पाठ होगा। भगवान बालाजी को गरुड़ पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया जाएगा। श्री पुष्पागम होगा, जिसमें 11 तरह के फूलों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। दिन भर विजया गार्डेन के आसपास का इलाका बालाजी के उदघोष से गूंजता रहा। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान की आशीष ली। अनुष्ठान को सफल बनाने में पी वेंकट राव, डी देमुललू, एन श्रीनिवास, एस नरसिंह राव, सीएच मंगेश, रामाराव, संजय कुमार, के प्रभाकर राव आदि सहयोग कर रहे हैं।

कलशाभिषेकम करते पुरोहित