पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रोच्चार के बीच बजरंगी की पूजा

मंत्रोच्चार के बीच बजरंगी की पूजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | एमजीएमअस्पताल कर्मचारी आवासीय परिसर में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे कार्यक्रम के तहत रविवार को मंत्रोच्चार के बीच बजरंगी (हनुमान जी) की प्रतिमा की पूजा हुई।

सुबह से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। धर्माचार्यों ने हनुमान जी प्रतिमा को फल से ढंक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान को शयनकक्ष ले जाया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंजता रहा। सोमवार को विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पहले सुबह में हनुमान जी की प्रतिमा को ग्यारह मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण में श्रद्धालु भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दस फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुन्ना श्रीवास्तव, जीतेंद्र कुमार, शिव कुमार, अरविंद सिंह, राजीव बनर्जी मौजूद थे।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा कराते पुरोहित।