- Hindi News
- खड़गेश्वर धाम मंदिर में हरिकीर्तन की पूर्णाहुति
खड़गेश्वर धाम मंदिर में हरिकीर्तन की पूर्णाहुति
जमशेदपुर |संत रामगिरीजी महाराज की 37वीं पुण्यतिथि पर जुगसलाई स्थित खड़गेश्वर धाम मंदिर में चल रहे 24 घंटे के हरिकीर्तन का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति हुई। इसके बाद दोपहर में भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने भोग ग्रहण किया। भंडारा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम के विजय कुमार, राजेश मिश्रा, अमित कुमार, संजीव सिंह आदि ने सहयोग किया।