पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमेश्वर की प्राप्ति ही मोक्ष का साधन : रंजीत

परमेश्वर की प्राप्ति ही मोक्ष का साधन : रंजीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिदगोड़ास्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में स्वतंत्र ग्लोबल मिनिस्ट्रीज द्वारा आयोजित चार दिवसीय टाटानगर प्रार्थना महोत्सव (धार्मिक सभा) का रविवार को समापन हो गया। समारोह में आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त उमड़े, जिन्होंने परमेश्वर की स्तुति की। सुबह 10 बजे से विद्यार्थियों के लिए पास्टर राजीव कुमार ने संदेश दिया। इसके बाद रांची के मुख्य वक्ता पास्टर रंजीत कुमार ने कहा कि चरित्र की पवित्रता से सफलता का मार्ग खुलता है। लेकिन संसार इसे धीरे-धीरे भूलता जा रहा है। इसका कारण कंप्यूटर है, जो कि लोगों को पाप में खींच रहा है। सिर्फ परमेश्वर की प्राप्ति ही मोक्ष का पर्याप्त साधन है।

सभा में पास्टर रंजीत की पुस्तक तेरा लहू को लोगों ने खूब पसंद दिया। मसीही अराधना गीतों की स्तुति पर क्वॉयर ग्रुप ने भक्तों को लीन कर दिया। शाम की सभा में पास्टर रंजीत कुमार ने पवित्र बाइबिल के उपदेश बताए। उन्होंने कहा कि डानियल की भविष्यवाणी पूरी हो रही है। इजराइल की घटना का संकेत करते हुए मसीही विश्वासियों को यीशु के द्वितीय आगमन के लिए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि बदलते हुए राजनीतिक समीकरण और आतंकवाद भी बाइबिल की भविष्यवाणी को सच कर रहे हैं। यही सही समय है जब हमें अधिक से अधिक परमेश्वर के निकट रहना चाहिए। उन्होंने देश और शहर के लिए प्रार्थना की। महोत्सव में शामिल बीमार भक्तों के लिए उन्होंने प्रार्थना की। अंत में पास्टर अनुज टोप्पो ने प्रार्थना की। इसके बाद सभा समाप्ति की घोषणा की गई। महोत्सव को सफल बनाने में सिस्टर नोमिता नंदी, मारग्रेट सायरे, जयसिंह तिर्की, अविनाश, सैमसन आदि ने सहयोग किया।

प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।

पास्टर रंजीत