पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईआरडी में स्वामी भूमानंद ने किया 500 परिवारों के बीच अन्न वस्त्र दान

सीआईआरडी में स्वामी भूमानंद ने किया 500 परिवारों के बीच अन्न वस्त्र दान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सोनारीस्थित आत्मीय वैभव विकास केंद्र (सीआईआरडी) में रविवार को अन्न और वस्त्र दान किया गया। केरल से आए स्वामी भूमानंद तीर्थ ने 500 परिवारों के बीच अन्न आैर वस्त्र का वितरण किया। गरीब परिवार की दरिद्र नारायण के रूप में आरती की गई। कपाली बस्ती, न्यू कपाली बस्ती और बेल्डीह बस्ती निवासी इसमें शामिल हुए। स्वामी ने प्रत्येक परिवार को तीन किलो चावल, बेडशीट और 100 ग्राम लड्डू दिया। अन्न-वस्त्र दान सत्र के दौरान भक्तों द्वारा संकीर्तन और भजन किया गया। मौके पर सीआईआरडी के डॉ आलोक सेनगुप्ता, आरएस तिवारी, डॉ एनके दास, सुजीत सेनगुप्ता, डॉ सुुनील नंदवानी, अरुण बैजल मौजूद थे।