- Hindi News
- जेम्को में रामचरित मानस का अखंड पाठ 14 से
जेम्को में रामचरित मानस का अखंड पाठ 14 से
जमशेदपुर |श्रीराम जानकीसमिति, जेम्को की बैठक रविवार को योगेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 14 और 15 फरवरी को श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि विगत वर्ष भी आयोजित अनुष्ठान में जेम्को कॉलोनी और बस्तीवासियों ने भरपूर सहयोग किया था। उम्मीद है कि इस बार भी भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।